{"_id":"60a7f1468ebc3e751772560a","slug":"recovery-rate-of-infected-patients-increased-to-91-89-percent-gurgaon-news-noi583051554","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 91.89 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 91.89 प्रतिशत
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। अब संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 91.89 प्रतिशत हो गया है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन टेस्टिंग और ट्रेसिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि स्वस्थ लोगों तक यह संक्रमण न फैले। ऐसे मरीजों की समय रहते पहचान होने से कोरोना संक्रमण को समय रहते रोकने में मदद मिलेगी। जिले में इस अभियान के तहत हाईरिस्क एरिया में सघन टेस्टिंग अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान करने के लिए क्षेत्रवार टीमें लगाई गई हैं। पिछले कुछ समय में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत अधिक देखे गए हैं। इन क्षेत्रों में 164 टीमें योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान करने में जुटी हैं।
जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी भी लोगों से साझा की जा रही है। अब लोग होम आइसोलेशन में रहकर भी ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की समय रहते पहचान होने से उनका समय पर इलाज हो जाता है। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि वे कोरोना संबंधी लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए सैंपल दें। साथ में लोग जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं।