{"_id":"699c5ab1dc846585280a258b","slug":"record-151-applications-for-sports-nurseries-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80573-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल नर्सरियों के लिए रिकॉर्ड 151 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल नर्सरियों के लिए रिकॉर्ड 151 आवेदन
विज्ञापन
ओलंपिक स्तर के अनुसार खिलाड़ियों को तैयारी करवाना लक्ष्य
शिवम राजपूत
गुरुग्राम। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में इस वर्ष बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल नर्सरियों के संचालन के लिए इस बार जिला खेल विभाग को कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें निजी अकादमियों, स्कूलों और ग्राम पंचायतों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। पिछले वर्षों की तुलना में आवेदन संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे जिले में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि साफ झलकती दिख रही है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में 60 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि वर्ष 2025-26 में यह संख्या घटकर 32 रह गई थी। वहीं, इस वर्ष 151 आवेदन आना खेल क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि इस बार खेल नर्सरियों को ओलंपिक स्तर की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए विकसित करने की योजना बनाई गई है। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि विभाग की कोशिश है कि खेल नर्सरियों में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, योग्य कोच और बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही तकनीकी और फिटनेस आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर तक पहुंच सकें। जिला खेल विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी गई है। पात्र संस्थानों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। चयनित नर्सरियों में विभिन्न खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।