फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Reach Parshuram's birthday celebration with a brick and a note: Jaihind

एक ईंट व एक नोट लेकर परशुराम जन्मोत्सव समारोह में पहुंचें : जयहिंद

Sat, 15 Apr 2023 11:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 15 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Reach Parshuram's birthday celebration with a brick and a note: Jaihind
नवीन जयहिंद ने दिया परशुराम जन्मोत्सव का न्योता, 23 अप्रैल को होगा कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रोहतक जिले के पहरावर गांव में 23 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए नवीन जयहिंद ने पीले चावलों के साथ गुरुग्राम वासियों को न्योता दिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में 104 वर्षीय दादा दुलीचंद मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित रहेंगे। गुरुग्राम में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने बताया कि दादा दुलीचंद की वजह से ही दो लाख विकलांगों, बुजुर्गों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी थी। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों की 36 बिरादरी को न्योता दिया है। जयहिंद ने सभी से अपील की है कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोग एक ईंट व एक नोट लेकर पहुंचे, जो मंदिर / मूर्ति बनवाने में इस्तेमाल किए जाएंगे।



पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि हमने दो महीने पहले ही कह था कि हम 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय परशुराम जन्मोत्सव मनाएंगे। लेकिन कुछ समाज के विभीषण सरकार के साथ मिलकर हर जगह 23 अप्रैल को परशुराम जयंती मना रहे हैं। 23 अप्रैल के सिवाय किसी भी अन्य दिन परशुराम जयंती मनाएं, सभी का स्वागत है। साथ ही हम यह कहना चाहते है कि सरकार 100 परशुराम जयंती मनाए। कम से कम सरकार को भगवान परशुराम की याद तो आई।
विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 22 अप्रैल को पहरावर की जमीन पर ही दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से हवन का आयोजन किया जाएगा। हम पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed