{"_id":"6aabf6142bc6d8d22e0fa005","slug":"rcc-drains-will-be-constructed-on-both-sides-of-the-bhangarola-baans-kusla-road-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101299-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भांगरौला-बांस कुसला सड़क के दोनों ओर बनेगी आरसीसी ड्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भांगरौला-बांस कुसला सड़क के दोनों ओर बनेगी आरसीसी ड्रेन
विज्ञापन
करीब दो करोड़ रुपये होंगे खर्च, बारिश में जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने बुधवार को गांव भांगरौला से बांस कुसला तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस काम पर नगर निगम की ओर से करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ड्रेन बनने के बाद सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी बेहतर हो सकेगी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या भी कम होगी। इससे वाहन चालकों और आसपास के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी मेयर रीमा चौहान के साथ पार्षद दिनेश यादव, पार्षद बाल किशन यादव, पार्षद कंवरपाल और नामित पार्षद किरोड़ी तंवर सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने डिप्टी मेयर को क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय सड़क के आसपास पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देना निगम की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भांगरौला से बांस कुसला तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस काम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन का निर्माण तय मानकों के अनुसार किया जाए और काम को समय पर पूरा किया जाए।