फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rapid rail and metro to run on the same track; Gurugram and Faridabad to get connectivity.

Gurugram News: एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी रैपिड रेल और मेट्रो, गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिलेगी कनेक्टिविटी

Sat, 17 Oct 2026 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rapid rail and metro to run on the same track; Gurugram and Faridabad to get connectivity.
जीएमडीए ने कॉरिडोर की राह में आने वाली सड़कों और संपत्तियों को लेकर की चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा/ग्रेटर नोएडा नमो भारत एवं मेट्रो कॉरिडोर की योजना को लेकर सेक्टर 44 स्थित गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित कॉरिडोर की राह में आने वाली सड़कों और संपत्तियों से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की तर्ज पर गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो चलाने की योजना है।
जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी ने इंफ्रा-1 के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों के साथ कॉरिडोर के एलाइनमेंट पर चर्चा की। संबंधित विभागों से मांगे गए सुझावों और टिप्पणियों के आधार पर रिपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को भेजी जाएगी। एनसीआरटीसी ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में संबंधित विभागों से प्रस्तावित एलाइनमेंट पर टिप्पणी मांगी है। इसी के तहत जीएमडीए स्तर पर कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली सड़कों और संपत्तियों का ब्योरा लेकर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य प्रस्तावित रूट से जुड़े तकनीकी और स्थानीय पहलुओं को स्पष्ट करना है।
विज्ञापन

प्रस्तावित गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को इफ्को चौक पर दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। यहां दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के इफ्को चौक स्टेशन के साथ भी यात्रियों को कनेक्टिविटी देने की तैयारी है। स्टेशन को इस तरह डिजाइन करने की योजना है कि यात्रियों को एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में जाने में परेशानी न हो। इफ्को चौक के पास एनएच-48 की सर्विस रोड के किनारे प्रस्तावित स्टेशन को चार ट्रैक वाला बनाने की योजना है। इसमें क्रॉसओवर की सुविधा भी प्रस्तावित है, जिससे अलग-अलग कॉरिडोर के बीच ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अनुसार, नोएडा और फरीदाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनें सीधे एयरोसिटी या मानेसर की तरफ जा सकेंगी। प्रस्तावित एलाइनमेंट गुरुग्राम में सेक्टर-29 से होते हुए सेक्टर-54 तक पहुंचेगा। सेक्टर-54 में नमो भारत स्टेशन को मल्टीमॉडल इंटरचेंज के तौर पर विकसित करने की योजना है। इससे गुरुग्राम रैपिड मेट्रो के मौजूदा सेक्टर-54 स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रस्तावित रूट राजेश पायलट रोड और सदर्न पेरिफेरल रोड को भी पार करेगा। इसके बाद कॉरिडोर फरीदाबाद की ओर बढ़ेगा।

गुरुग्राम में छह मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित
गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो चलने से स्थानीय यात्रियों को मेट्रो और लंबी दूरी के यात्रियों को हाईस्पीड रैपिड रेल की कनेक्टिविटी मिलेगी। इफ्को चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 60.765 किलोमीटर होगी। डीपीआर में नमो भारत के इफ्को चौक को छोड़कर पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें गुरुग्राम का सेक्टर-54, फरीदाबाद का बाटा चौक और सेक्टर-85/86, नोएडा का सेक्टर-142/168 और ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर स्टेशन शामिल हैं। कॉरिडोर पर रैपिड रेल के साथ स्थानीय मेट्रो नेटवर्क विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। गुरुग्राम में छह मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं।


दिल्ली-गुरुग्राम-बावल कॉरिडोर पर चल रही यूटिलिटी शिफ्टिंग
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर में आने वाली यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। हरियाणा बॉर्डर से प्रस्तावित राजीव चौक नमो भारत स्टेशन तक मौजूदा सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन को नई जगह स्थानांतरित किया जाएगा। फिलहाल राजीव चौक के पास कार्य जारी है। इसके अलावा कॉरिडोर की जद में आने वाली बिजली लाइनों को हटाने और पुनर्स्थापित करने का काम भी शुरू किया गया है। दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली के एरोसिटी से शुरू होकर उद्योग विहार होते हुए एनएच-48 के साथ गुरुग्राम के इफको चौक तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed