{"_id":"669967ed94c99d0c9b015414","slug":"rape-of-widow-on-the-pretext-of-job-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35113-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौकरी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौकरी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नौकरी का झांसा देकर विधवा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले वह एक स्टैंड पर खड़ी थी, उसी समय एक व्यक्ति बाइक पर आया और कहा कि यहां पर कैसे खड़े हो। पीड़िता ने आरोपी से बताया कि नौकरी के लिए जा रही हूं। इस पर आरोपी ने अपना नाम राम करण बताते हुए उसे छोड़ने की बात कर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में आरोपी ने 12-14 हजार रुपये की नौकरी लगवाने की बात कही। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और नंबर दे दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी से फोन पर बात होने लगी। 12 जुलाई को आरोपी ने फोन कर इंटरव्यू के लिए बुलाया और आधार कार्ड समेत अन्य कागजात लेकर आने को कहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया, जहां आधार कार्ड वहां पर बैठे एक व्यक्ति को दे दिया। होटल के एक कमरे में ले जाकर कहा कि एचआर सर आ रहे हैं। आरोपी बाहर जाकर कोल्डड्रिंक की दो बोतलें लेकर आया। कोल्डड्रिंक पीते ही थोड़ी देर बाद नशा हो गया और आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने को कहा। आरोपी ने कहा कि तुम्हारे खाते में पांच हजार रुपये डाल दिए हैं, पुलिस को शिकायत मत करना, यदि किया तो जान से मार देंगे। बाद में पीड़िता ने अपनी दूर की बहन को जानकारी दी और मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने रामकरण नाम बताया था और उसका पूरा पता नहीं है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।