फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rape of two women of Faridabad in Shivpuri, allegations on hotel operator and servant

Gurugram News: शिवपुरी में फरीदाबाद की दो महिलाओं से दुष्कर्म, होटल संचालक व नौकर पर आरोप

Sun, 30 Jul 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rape of two women of Faridabad in Shivpuri, allegations on hotel operator and servant
- नरवर में लोड़ी माता के दर्शन करने आई थीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शिवपुरी। हरियाणा के फरीदाबाद की दो महिलाओं ने शिवपुरी जिले में होटल संचालक और उसके नौकर पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिलाएं 28 जुलाई शुक्रवार को नरवर में लोड़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने नरवर के वर्धमान होटल पर कमरा बुक किया था।
यह होटल नरवर नगर परिषद के पार्षद पति शिवम जैन का है। मामले में महिलाओं ने पुलिस को नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को दोनों महिलाएं शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचीं। यहां होटल संचालक शिवम जैन और उसके नौकर अशोक कुशवाह के खिलाफ एसपी से शिकायत की। दूसरी ओर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को बयान लेने और जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिलहाल महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमरे में बुलाया और मेरे साथ बुरा काम किया

महिला ने आरोप लगाए है कि होटल संचालक ने शुक्रवार शाम को होटल खाली करवा दिया था। इसके बाद रात में मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी महिला ने होटल के नौकर अशोक कुशवाह पर आरोप लगाए हैं कि अशोक सोते वक्त मेरे कमरे में घुस आया था और मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मामला

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला राजनीति से भी जुड़ा हो सकता है। जिस होटल संचालक पर आरोप लग रहे हैं उनकी पत्नी पार्षद है। वहीं, महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed