{"_id":"5d7fd79c8ebc3e015d44c01f","slug":"rape-case-lodght-against-sister-lover-gurgaon-news-noi4617204109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोलियां खिलाकर बहन के प्रेमी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली गोलियां खिलाकर बहन के प्रेमी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गुरुग्राम। एक महिला के प्रेमी ने उसकी बहन को बेहोश कर दुष्कर्म किया। महिला ने प्रेमी को कुछ कहने की अपेक्षा अपनी ही बहन को धमकाना शुरू कर दिया। आखिर पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर बहन व उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी सुमित और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी युवती ने शिकायत में कहा कि उसके जीजा का निधन जनवरी 2019 में हो गया था जिसके बाद से उसकी बहन अपने बच्चों के साथ गुरुग्राम के हीरा नगर में रहती है। 15 अगस्त को वह अपनी बहन के पास रहने के लिए आ गई थी। यहां आने पर उसे पता लगा कि उसकी बहन के साथ उसका प्रेमी दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा भी साथ रहता है। इसकी जानकारी जब अन्य परिजनों को लगी तो वह भी गुरुग्राम आ गए और हीरा नगर में ही किराए का मकान लेकर रहने लगे।
आरोप है कि 5 सितंबर को उसकी तबीयत खराब होने पर पीड़िता अपनी बहन के घर गई। यहां सुमित ने उसे चार गोलियां दी। आरोप है कि गोलियां खाने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाकर सुमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता को अपने साथ गलत होने का पता चला तो उसने पूरी बात अपनी बहन को बताई, लेकिन बहन ने उसकी बात पर ध्यान देने की अपेक्षा उलटा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। इस बारे में उसने अपने पिता व बहन के देवर को फोन कर बताया। पीड़िता के पिता के गुरुग्राम आने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।