फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rape by blufffing to marry

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
rape by blufffing to marry
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देने वाले अपने बिजनेसमैन प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे 4 साल तक सहमति से संबंध रखते हुए धोखा दिया। महिला के बयान पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 42 वर्षीय महिला ने सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 2014 में उसकी मुलाकात बनारस निवासी विशाल (49) से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद जल्द ही प्रेम संबंध हो गया। विशाल ने बताया कि उसका गुरुग्राम व बनारस में बिजनेस है। इसके बाद विशाल ने उसे शादी का झांसा दिया और दोनों ही 4 साल तक गुरुग्राम के मालिबू टाउन समेत सेक्टर-50 में रहे। महिला ने आरोप लगाया आरोपी उसे लेकर बनारस भी गया जहां उसने बताया कि उसका रेस्टोरेंट है। इस पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। बीते कुछ समय से अचानक आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। लगातार अनदेखी और फोन न उठाने से परेशान महिला ने मंगलवार को इसकी शिकायत सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी। सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक शाहिद अहमद ने बताय कि आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed