{"_id":"6ab187810f5b62af100932af","slug":"rao-tularam-park-built-on-11-acres-in-tajnagar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101725-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ताजनगर में 11 एकड़ में बना राव तुलाराम पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ताजनगर में 11 एकड़ में बना राव तुलाराम पार्क
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह ने किया उद्घाटन, दो पंचायतों को सांसद कोष से 15-15 लाख देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को गांव ताजनगर में 11 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए गए अमर शहीद राव तुलाराम पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगता की ढाणी से श्री कृष्ण के घर तक और लाल सिंह से कंवर सिंह की ढाणी तक सड़क निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने ताजनगर और डाबोदा ग्राम पंचायतों को सांसद कोष से 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार के गठन में दक्षिण हरियाणा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्षेत्र की 36 बिरादरी ने जिस विश्वास के साथ सरकार को सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। राव ने बताया कि अमर शहीद राव तुलाराम पार्क को सीआईआई और पीएफएस संस्थानों ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। करीब 11 एकड़ क्षेत्र में 13 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
राव इंद्रजीत सिंह ने आयोजन स्थल पर पौधरोपण करने के बाद कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ गांव और आम नागरिक तक पहुंचे। राव इंद्रजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का भी उल्लेख किया।