फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rao Inderjit unveiled the statue of the martyred Naresh Kumar.

Gurugram News: राव इंद्रजीत ने बलिदानी नरेश कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

Tue, 22 Sep 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rao Inderjit unveiled the statue of the martyred Naresh Kumar.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को गांव डाबोधा में बलिदानी सूबेदार नरेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि में सैनिकों और उनके परिवारों का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने शहीद के परिजनों, गांव की सरदारी, पूर्व एवं वर्तमान सरपंचों, जनप्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से पहुंचे पूर्व सैनिकों और नागरिकों का आभार जताया।
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने के साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। नियमित व्यायाम, खेल और अनुशासित जीवनशैली अपनाने से युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे और भविष्य में सेना, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी, अजीत यादव, संजीव कुमार, वीरेंद्र हब्लू नंबरदार, यशपाल, मनोज मोकलवास, विपिन यादव, बीडीपीओ नरेश कुमार, डाबोधा की सरपंच बीरमति देवी, सरपंच एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं दौलताबाद के सरपंच अजीत यादव, नरेंद्र पहाड़ी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed