फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ranveer won the gold medal in the Golf Masters tournament

Gurugram News: गोल्फ मास्टर्स टूर्नामेंट में रणवीर ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ranveer won the gold medal in the Golf Masters tournament
रणवीर अब तक 11 बार राष्ट्रीय व पांच बार रहे चुके एशिया पैसिफिक चैंपियन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भारत के 24 वर्षीय ऑटिस्टिक गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने मकाऊ में 20 से 26 जून तक आयोजित गोल्फ मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक और चैलेंजर्स लीग ट्रॉफी अपने नाम की। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के 47 शीर्ष गोल्फर ने हिस्सा लिया।


रणवीर को पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, लेकिन 2024 में राष्ट्रपति द्वारा दिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार उनके खेल और देश के प्रति योगदान की एक बड़ी पहचान है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में श्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

वह वर्ष 2015 में लॉस एंजिल्स में आयोजित विश्व विशेष ओलंपिक खेलों में गोल्फ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचे थे। वहीं, वर्ष 2019 में अबू धाबी में रजत पदक और वर्ष 2023 में बर्लिन में स्वर्ण पदक देश के लिए जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर अब तक 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन और पांच बार एशिया पैसिफिक चैंपियन रह चुके हैं। उनकी उपलब्धियों में भीम पुरस्कार और खेल गौरव पुरस्कार भी शामिल हैं। रणवीर सात बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर मन की बात कार्यक्रम में भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed