फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rani rawat join bjp

Gurugram News: इंडियन नेशनल लोकदल को लगा झटका, रानी रावत ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 05 Sep 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
rani rawat join bjp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। इंडियन नेशनल लोक दल महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रानी रावत ने बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पार्टी में रानी रावत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनको तथा उनके समर्थकों को मान सम्मान दिया जाएगा। इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुई डॉक्टर रानी रावत ने कहा कि वे लंबे अरसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। राष्ट्र हित की उनकी नीतियों से प्रभावित होकर वे निः स्वार्थ भावना से पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से विशेष रूप से उनके ऊपर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने की घोषणा करके ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी टिकट के लिए पार्टी में शामिल नही हुई। प्रधानमंत्री मोदी का कमल का निशान जिसके पास भी होगा वे उसका समर्थन करेंगीं। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर रानी रावत हथीन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे भगवान सहाय रावत की पुत्रवधू हैं। वर्ष 2019 में वे इनेलो की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनके फैसले से एक ओर जहां इनेलो को धक्का लगा है वहीं भाजपा को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed