फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ramlilas begin with Ganesh Vandana, will continue for ten days

Gurugram News: गणेश वंदना के साथ शुरू हुईं रामलीलाएं, दस दिनों तक रहेगी रौनक

Sun, 21 Sep 2025 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Ramlilas begin with Ganesh Vandana, will continue for ten days
जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला में नारद मोह के दृश्य का हुआ मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में गणेश वंदना के साथ ही कई जगह शनिवार और रविवार से रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया। अलगे दस दिन तक पूरे जिले में रामलीला मंचन और मेलों से रौनक रहेगी। हालांकि, ज्यादातर जगह पर रामलीलाओं का मंचन सोमवार को पहले नवरात्र से शुरू होगा। जैकबपुरा की श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित लीला के मंचन की शुरुआत शनिवार की रात से हो गई। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक ने रावण की भूमिका निभाने वाले बनवारी लाल सैनी के अभिनय की तारीफ की।

गुरुग्राम की यह रामलीला अन्य रामलीलाओं के मुकाबले एक दिन पहले शुरू होती है। कार्यक्रम में प्रकाशपुर के महंत आचार्य रवि पुरी भी उपस्थित थे। इस रामलीला के मंचन का यह 60वांं साल है। रामलीला के कलाकार गणेश चतुर्थी से ही सात्विक जीवन का आरंभ कर देते हैं। रामलीला के पहले दिन पहले दृश्य में नारद को भगवान विष्णु का भजन करते हुए दिखाया गया। नारद भगवान विष्णु की तपस्या से उन्हें प्रसन्न करते नजर आए। नारद की भूमिका में केशव जालिंद्र भूमिका निभा रहे हैं। केशव पहले राम की भूमिका निभाया करते थे। करण बख्शी विष्णु की भूमिका में है। शहर की कुछ रामलीलाएं रविवार को शुरू हुई मगर ज्यादातर रामलीलाएं सोमवार को शुरू होंगी।
विज्ञापन


आज इन प्रसंगों का होगा मंचन
रामलीला कमेटी -प्रसंग
-श्री दुर्गा रामलीला जैकबपुरा -धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर
-बाबा सिद्धेश्वर रामलीला -दशरथ विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध
- सनातन धर्म श्रीकृष्ण मंदिर, भीम नगर -हवन, सुंदर कांड पाठ
-न्यू कॉलोनी गीता भवन की राम लीला -नारद मोह, शिव पार्वती संवाद
-द्रोणाचार्य रामलीला गुड़गांव गांव -नारद मोह, नारद कामदेव संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed