फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ramleela : wait for guideline

रामलीला मंचन के मामले में कमेटियों को गाइडलाइन का इंतजार

Fri, 02 Oct 2020 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ramleela : wait for guideline
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में रामलीला मंचन के मामले में सीधे तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर रामलीला कमेटियां राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रही हैं। जल्द से जल्द स्थिति साफ कराने के लिए कमेटियों के पदाधिकारी सोमवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इस संबंध में सर्व श्री रामलीला समिति के बैनर तले सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के मद्देनजर अनलॉक-5 में रामलीला मंचन करने की स्वीकृति सीधे तौर पर नहीं दी। इस मामले में गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्णय लेने का अधिकार दिया है। इस तरह रामलीला मंचन करने की स्थिति राज्य सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद स्पष्ट हो पाएगी। उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्य सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी नहीं होने पर शहर की तमाम रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी बेचैन हो गए हैं।
विज्ञापन

सर्व श्री रामलीला समिति के प्रमुख सुरेंद्र खुल्लर ने बताया कि रामलीला मंचन के मामले में दिशा निर्देश जारी कराने की मांग करने को समस्त कमेटियों के पदाधिकारी सोमवार को उपायुक्त से मिलेंगे। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को रणनीति तय की है। उधर श्री दुर्गा रामलीला कमेटी जैकबपुरा के अध्यक्ष रमेश कालरा ने बताया कि राज्य सरकार को जल्द से जल्द मंचन करने की इजाजत देनी चाहिए, क्योंकि रामलीला मंचन शुरू होने में मात्र 15 दिन बचे हैं। इस संबंध में उन्हें तैयारियां भी करनी हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण शहर की कई रामलीला कमेटियों ने इस बार मंचन नहीं कराने का निर्णय लिया है, जबकि अधिकतर कमेटियां मंचन की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed