फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rakhi shopkeepers waiting for customer in gurugram

राखियों से सजे बाजार, नहीं पहुंच रहे खरीददार

Sat, 25 Jul 2020 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
rakhi shopkeepers waiting for customer in gurugram
राखी - गुरुग्राम सदर बाजार में ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदार। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। तीज के जाते ही रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बाजारों में दुकानें सज गई हैं। भले ही रंग बिरंगी राखियां दूर से ही आकर्षित कर रहीं हों लेकिन खरीदार कम ही पहुंच रहे हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमण का हर तीज त्योहार पर बड़ा असर पड़ा है। अब बहनें भाइयों को संक्रमण से दूर रखने के लिए ऑनलाइन ही राखियां पसंद कर सीधे भेज रहीं हैं। इसका भारी नुकसान शहर के बाजारों को हुआ है। ऑनलाइन विकल्प के बाद गैलेरिया बाजार, सेक्टर-14 बाजार, सेक्टर-22 बाजार, सेक्टर56, सेक्टर-4, सुशांतलोक स्थित सुपरमार्ट के साथ सदर बाजार में राखियों की अच्छी खरीददारी होती थी वहीं इस बार बाजार खाली नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पालम विहार निवासी पूजा ने बताया कि उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए ऑनलाइन ही राखी खरीद कर भेज दी है। इससे संक्रमण फैलने की संभावना कम है। इस दौरान रोली चावल के साथ तोहफे भी भेजे जा रहे हैं। वहीं आसिमा का कहना है बाजार गई थी लेकिन फैलते संक्रमण के समय और भीड़ भरे क्षेत्र को देखते हुए ऑनलाइन ही राखी भेजना उचित लगा।
विज्ञापन

सदर बाजार में राखी का व्यापार कर रहे शाहिल सिंगला ने बताया कि इस रक्षाबंधन 60 से 70 फीसदी तक कारोबार पर असर पड़ा है। 30 फीसदी तक ही लोग राखियां खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। सदर बाजार से अधिकतर राखियां गुरुग्राम में रह रहे प्रवासी ही खरीदते हैं। अभी पूरी संख्या में बाहर के लोग गुरुग्राम नहीं पहुंचे हें। इसकी वजह से खरीददारी न के बराबर है। अधिकतर राखियां कलकत्ता और गुजरात से मंगाई गई हैं। गिफ्ट गैलरी संचालक कमल गोयल ने बताया कि राखी की खरीददारी काफी कम है। हालांकि पिछले चार से पांच दिन का मूल्यांकन किया जाए जाए तो ग्राहक बढ़ रहे हैं। हालांकि ग्राहक में संक्रमण का डर बना हुआ है। रक्षाबंधन के करीब आते-आते स्थिति के सुधरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने शुरू की राखियों की होम डिलीवरी
सावन की शुरुआत के साथ ही दुकानों पर राखी नजर आने लगी थी। वहीं खरीददार न होने पर अब दुकानदार भी राखियों की होम डिलेवरी कर रहे हैं। आर्टे गिफ्ट, ग्लोबल फोयर मॉल संचालक रंजना ने बताया कि राखी में 80 फीसदी तक नुकसान हो रहा है। ग्राहकों के नहीं पहुंचने पर अब ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। पीडीएफ बनाकर महिलाओं को भेजी जा रही है। राखी पसंद आने पर ऑनलाइन भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed