फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rain water drips from the roof of civil hospital, patients worried

Gurugram News: नागरिक अस्पताल की छत से टपकता है बरसात का पानी, मरीज परेशान

Thu, 29 Aug 2024 04:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Rain water drips from the roof of civil hospital, patients worried
फोटो -
विज्ञापन

- अस्पताल भवन में रोशनी के लिए बना शेड हुआ जर्जर, हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मेडिकल हब के रूप में अपनी पहचान रखने वाली मिलेनियम सिटी का नागरिक अस्पताल रखरखाव में लापरवाही के कारण अव्यवस्था का शिकार है। अस्पताल भवन की गुंबदनुमा छत पर रोशनी के लिए लगा पीवीसी शेड जर्जर हो चुका है जिससे जरा सी बरसात में ही उससे पानी टकपने लगता है। इससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, जर्जर शेड से हादसे की आशंका बनी हुई है।
वर्ष 2016 में सिविल लाइंस स्थित नागरिक अस्पताल की स्थिति जर्जर होने के कारण अस्पताल को सेक्टर-10 स्थित इमारत में शिफ्ट कर दिया गया था। 200 बेड के अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इन मरीजों में प्रसूता, हड्डी रोग सहित अन्य रोगों के मरीज शामिल हैं। नौ साल में रखरखाव के अभाव में भवन में रोशनी के लिए बने शेड की पीवीसी शीट जर्जर हो चुकी है। बारिश शुरू होते ही यहां पानी टपकने लगता है। इससे आपातकालीन विभाग की तरफ जाने वाले रास्ते पर मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी होती है। सीढ़ियों पर भी पानी टपकता रहता है। फर्श गीला होने से मरीजों के फिसलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

----
टपक रही है अस्पताल की छत

अस्पताल में प्रवेश करते ही आपातकालीन विभाग की तरफ जाने वाले रास्ते की छत टपक रही है। यहां छत पर लगी प्लास्टिक शीट पर एक बड़ा सुराख है। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर भी छत पर लगे प्लास्टर की स्थिति जर्जर है। बेसमेंट में मौजूद सामान्य वार्ड, डेंगू वार्ड, मित्रता क्लीनिक सहित अन्य वार्डों की दीवार सीलन से पटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्जन


बरसात से पहले अस्पताल की मरम्मत कराई गई थी। शेड की मरम्मत कराई जाएगी। सीलन से निपटने के उपाय किए जाएंगे। -
डॉ मनीष राठी, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed