{"_id":"6a7324a81a6d3e6b40095732","slug":"rain-brought-relief-but-humidity-snatched-away-the-comfort-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96793-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश ने दिया सुकून, उमस ने छीना चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश ने दिया सुकून, उमस ने छीना चैन
विज्ञापन
बारिश ने दी राहत, लेकिन उमस ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी। वहीं, बुधवार को उमस ने लोगों को फिर बेचैन कर दिया। हालांकि, आईएमटी मानेसर इलाके में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट आई है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस अभी भी बनी हुई है। दिन में धूप निकलने और नमी बढ़ने की वजह से लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिन के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। फिलहाल शहर में मौसम सुहावना होने की उम्मीद है और आने वाले दिन में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।