फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Railways wake up after averting a major accident.

Gurugram News: बड़ा हादसा टलने के बाद खुली रेलवे की नींद

Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Railways wake up after averting a major accident.
रेलवे ​विभाग के कर्मचारियों ने हाइगेट को किया ठीक। फोटो- संवाद
गढ़ी हरसरू में स्थायी तौर पर फिक्स किया गया हाइटगेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू गांव के पास रेलवे अंडरपास पर हुए हादसे के बाद आखिरकार रेलवे विभाग की नींद खुली है। 4 अक्तूबर की सुबह जब एक निजी स्कूल संचालक श्यामवीर सिंह की कार पर लोहे का भारी-भरकम हाइटगेट अचानक गिर गया, तो उसके बाद प्रशासन हरकत में आया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अब अधिकारियों द्वारा गाड़ी ठीक कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं करने का फैसला लिया है।
इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद सोमवार को रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाइटगेट को नट-बोल्ट और वेल्डिंग के जरिए पोल पर स्थायी रूप से फिक्स कर दिया है। पूर्व में इसे बिना किसी सुरक्षा फिटिंग के सिर्फ ढांचा बनाकर छोड़ दिया गया था, जिससे किसी गाड़ी के छूने मात्र से यह हिल गया और गिर गया। अब इस सुरक्षा पुख्ता करने की कार्रवाई के बाद अंडरपास से भारी व ऊंची गाड़ियां नहीं गुजर सकेंगी। इसके साथ ही अन्य छोटे वाहनों और राहगीरों का आवागमन भी पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन

----------------------
रेलवे की टीम ने सोमवार को हाइगेट पर पोल पर रखकर नट-बोल्ट व वेल्डिंग की गई है। अब हाइगेट अपने स्थान से नहीं हिल सकेगा। हाइगेट लगने के बाद ऊंची गाड़ियां भी नहीं निकल पाएंगी और अंडरपास का ऊपरी हिस्सा भी सुरक्षित रहेगा। - नवल किशोर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, आरपीएफ थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article