{"_id":"6b008fe4f601c8045b036518","slug":"railway-crossing-no-4-near-sultanpur-will-remain-closed-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108005-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुल्तानपुर के पास आज रेलवे फाटक-4 रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुल्तानपुर के पास आज रेलवे फाटक-4 रहेगा बंद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में आज यातायात प्रभावित रहेगा। सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे फाटक-4 शनिवार को बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।
रेलवे फाटक-4 गुरुग्राम-फर्रुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास स्थित है। रेलवे विभाग यहां मरम्मत कार्य करेगा। यह कार्य सड़क की खराब हालत और गहरे गड्ढों के कारण किया जा रहा है। फाटक शनिवार को सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेल की पटरी की भी मरम्मत की जाएगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
वैकल्पिक मार्ग
गुरुग्राम से फर्रुखनगर और झज्जर जाने वाले वाहन चालक चंदू से बादली और रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग कर सकते हैं। झज्जर और फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। पटौदी झज्जर केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने वाले केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी पचगांव के रास्ते जा सकते हैं। फर्रुखनगर से गुरुग्राम जाने वाले अनाज मंडी फर्रुखनगर से वजीरपुर या बादली (दिल्ली) के रास्ते का उपयोग करें।