{"_id":"68c1c630ad0aee4e640ae0c4","slug":"raid-on-moneylenders-house-20-two-wheelers-and-a-car-recovered-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66932-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सूदखोर के घर दबिश, 20 दोपहिया वाहन व एक कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सूदखोर के घर दबिश, 20 दोपहिया वाहन व एक कार बरामद
विज्ञापन
ज्यादा ब्याज वसूलने वाले सूदखाेरों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ज्यादा ब्याज वसूलने वाले सूदखाेरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस ने एक सूदखोर अजिन्द्र उर्फ अन्नू खटाना के ज्योति पार्क स्थित घर पर दबिश देकर 20 दोपहिया वाहन और एक कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजिन्द्र उर्फ अन्नू खटाना लोगों को अधिक ब्याज दर पर रुपये देता है। जो व्यक्ति ब्याज के रुपये देने में असमर्थ होता है तो उसके वाहनों (गाड़ी, कार या दोपहिया वाहन) और संपत्ति को अपने कब्जा ले लेता था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित करके गुरुग्राम के ज्योति पार्क निवासी अजिन्द्र के घर पर दबिश दी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से 20 दोपहिया वाहन और एक कार बरामद करके कब्जे में ले ली। पुलिस ने बरामद किए गए दोपहिया वाहनों और कार के मालिकों को भी सूचना दी है कि वे सभी अपने वाहनों के दस्तावेज पेश करके बयान दर्ज कराएं ताकि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सके।