{"_id":"6837599bfd883f74ae0f3d44","slug":"raid-on-illegal-mining-in-ghata-village-two-tractors-and-a-loader-seized-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103683-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घाटा गांव में अवैध माइनिंग पर छापा, दो ट्रैक्टर और एक लोडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घाटा गांव में अवैध माइनिंग पर छापा, दो ट्रैक्टर और एक लोडर जब्त
विज्ञापन
अवैध माइनिंग को लेकर थाना परिसर में खड़े ट्रैक्टर और लोडर
मौके से भागे खनन माफिया, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
फिरोजपुर झिरका। गांव घाटा शमशाबाद में अवैध रूप से चल रही माइनिंग गतिविधियों की सूचना पर सदर थाना प्रभारी ओमवीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और एक माइनिंग करने वाले लोडर को मौके से जब्त कर लिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, अवैध खनन कर रहे लोग वहां से भाग गए।
जानकारी के अनुसार, घाटा गांव में पिछले कुछ समय से मुरम और अन्य खनिजों का अवैध खनन रात्रि के समय करके बेचने का कार्य खनन माफिया के द्वारा किया जा रहा था। इस पर पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने टीम गठित करते हुए सूचना के आधार पर छापे मारे। मौके पर दो ट्रैक्टर खनिज सामग्री के कार्य में इस्तेमाल होते पाए गए , जबकि एक लोडर भी पुलिस ने मौके से बरामद किया है और पुलिस को देखकर सभी खनन करने वाले आरोपी भाग गए।
फोटो। अवैध माइनिंग को लेकर थाना परिसर में खड़े ट्रैक्टर और लोडर