फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid on a decorative item shop, 85 species of butterflies recovered

Gurugram News: सजावटी सामान की दुकान पर छापेमारी, 85 प्रजाति की तितलियां बरामद

Sun, 12 Jan 2025 07:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
Raid on a decorative item shop, 85 species of butterflies recovered
शोपीस बनाकर महंगे दाम पर बेचता था, बिच्छू व कछुए भी मिले, जांच शुरू
विज्ञापन

- 5 से 10 हजार रुपये में बेचता था मरी तितलियों का शोपीस




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अरावली क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों को मारकर सजाने के लिए महंगे दाम पर बेचने का मामला सामने आया है। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने वन्य जीव विभाग के साथ पंडाला में सजावटी सामान बेचने वाले दुकान पर छापा मारकर 85 प्रजातियों की तितलियों के साथ कुछ बिच्छू व कछुए बरामद किए हैं। इन्हें लोग ड्रॉइंग रूम में सजाने के लिए खरीदते थे।
ज्ञात हो कि अभी तक लोग अपने घरों को सजाने के लिए बाजार से सजावटी समान लेकर आते थे, लेकिन अब इस शौक को पूरा करने के लिए मरे हुए वन जीव खरीद रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह आला अधिकारियों से मामले में कार्रवाई को लेकर सलाह ले रहे हैं। जांच टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए देहरादून की लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन

यदि ये सभी प्रजातियां वाइल्ड लाइफ एक्ट के शेड्यूल-1 में आती हैं तो आरोपी दुकानदार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वाइल्ड लाइफ अधिकारी के मुताबिक, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के पास तितलियों को शोपीस में सजा कर बेचे जाने की सूचना थी। इस पर टीम ने गुरुग्राम वाइल्ड लाइफ विभाग के साथ मिलकर पंडाला क्षेत्र में एक दुकान पर छापेमारी की। वहां से मरे हुए जीवों को बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दुुकानदार इसे शोपीस की तरह सजा कर 5 से 10 हजार रुपये में बेचता था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन्हें बेचने वाला दुकानदार कहीं बाहर गया था। जहां उसने इस तरह से वन्यजीवों को शोपीस में रखकर बेचते देखा। इनकी बिक्री वह ऑनलाइन माध्यम से ही करता था। फिलहाल अधिकारियों ने दुकानदार की पूरी जानकारी जुटाने के साथ ही यहां से बरामद तितलियों, बिच्छू व अन्य वन्य जीवों को कब्जे में लेकर लैब में भेज दिया है। अब अधिकारी लैब रिपोर्ट आने व अधिकारियों के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेशों व रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वन्य जीव विभाग टीम ने सूचना के आधार पर दो दिन पहले सेक्टर 23 के पास सजावटी सामान बेचने वाले दुकान पर छापेमारी की। जहां पर लिए गए सैंपल को देहरादून की लैब में भेजा गया है । -आर के जांगड़ा , वन्य जीव अधिकारी , गुरुग्राम

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed