फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid in Sonepat with shooters accused of four murders in Kasan village, search continues for main accused

कासन गांव में चार हत्याओं के आरोपी शूटरों के साथ सोनीपत में छापामारी, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Sun, 21 Nov 2021 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Raid in Sonepat with shooters accused of four murders in Kasan village, search continues for main accused
गुरुग्राम। दिवाली की रात गोली मारकर चार लोगों की हत्या के मामले में सीआईए पालम विहार की टीम ने पकड़े गए आरोपियों को लेकर सोनीपत में छापा मारा। सीआईए टीम को मुख्य आरोपियों के मुरथल इलाके में ठहरने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

दिवाली की रात कासन गांव में पूर्व सरपंच के बेटे सोहनपाल उर्फ सोनू, भाई बलराम, मामा के बेटा विकास और बुआ के बेटे प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन शूटर अभिषेक सरोहा निवासी बवाना दिल्ली, संजू उर्फ संजीव उर्फ बाबा निवासी बखेता रोहतक और सहिल उर्फ भीमा निवासी फिरोजपुर बांगड़ खरखौदा, सोनीपत के साथ उनको शरण देने के मामले में विकास उर्फ काला निवासी मुरथल सोनीपत को छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। एसीपी क्राइम पीतपाल सांगवान ने बताया कि टीम को छानबीन के दौरान पता चला है कि हत्या के मुख्य आरोपी रिंकू का सबसे करीबी सोनीपत का अमित गांठ था। जो हत्या के लिए शूटर उपलब्ध कराने से लेकर शरण लेने के मामले में साथ दे रहा है। इनसे मिली जानकारी के बाद टीम ने सोनीपत के अलग-अलग ठिकाने में छापा मारा है। टीम हत्या के फरार अन्य आरोपियों को जल्द दबोचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed