फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid in Ranchi in search of Murtuza Ansari, CIA 39 team contacted Jaipur Police

Gurugram News: मुर्तुजा अंसारी की तलाश में रांची में छापामारी, सीआईए 39 की टीम ने जयपुर पुलिस से साधा संपर्क

Sun, 05 May 2024 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Raid in Ranchi in search of Murtuza Ansari, CIA 39 team contacted Jaipur Police
किडनी कांड: दलालों से पूछताछ के बाद फोर्टिस अस्पताल की भूमिका पर उठा सवाल, जल्द हो सकती है अन्य की गिरफ्तारी
विज्ञापन

जयपुर पुलिस की चार टीमें कर रही हैं किडनी कांड की जांच

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। किडनी प्रत्यारोपण मामले की जांच के दौरान एक के बाद एक खुल रही परत से फोर्टिस जयपुर अस्पताल प्रबंधन पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस की जांच में किडनी का प्रत्यारोपण करने वाले सर्जन जयपुर पुलिस के रडार पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जयपुर पुलिस की एक टीम मुर्तुजा अंसारी की तलाश में रांची में छापामारी कर रही है।
जयपुर पुलिस की ओर से किडनी कांड की जांच के लिए-अलग-अलग चार टीमें काम कर रही हैं। एक टीम रांची में छापामारी कर रही है। पुलिस टीम फोर्टिस अस्पताल से करार करने वाले कंपनी के निदेशक सुमन और कर्मचारी सुखमय नंदी को कोलकाता से गिरफ्तार कर जयपुर लेकर आई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जयपुर की अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद ऑपरेशन करने वाले डाक्टरों से उनका आमना-सामना कराने के लिए बुलाया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मुर्तुजा अंसारी निवासी रांची, मोहन निवासी नेपाल, सुलेमान निवासी बंगाल, सू-सू निवासी कंबोडिया और कोलकाता के रहने वाले सुन और सुखमय नंदी को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


मुर्तुजा अंसारी की जानकारी जुटाने के लिए जयपुर पुलिस से साधा संपर्क

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की ओर से किडनी कांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में सीआईए 39 के प्रभारी को भी शामिल किया गया है। जयपुर पुलिस की ओर से दो दलालों की गिरफ्तारी के बाद उनसे मुर्तुजा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए संपर्क साधा है। जिन दो दलालों को जयपुर पुलिस ने रिमांड पर लिया है उनके लिए भी मुर्तुजा अंसारी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले हुआ था सदर थाने में मामला दर्ज
दो अप्रैल को जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की ओर से हुए खुलासे के बाद सेक्टर 39 में सदर थाना पुलिस व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापामारी की थी। जिसके बाद से ही मुर्तुजा अंसारी का नाम सुर्खियों में आया था। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। मुर्तुजा अंसारी की गिरफ्तारी गुरुग्राम व जयपुर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।


वर्जन

दलालों से पूछताछ के बाद फोर्टिस अस्पताल के ऑपरेशन करने वाले डाक्टरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस की चार टीमें अलग-अलग दिशा में काम कर रही हैं। जल्द ही मुर्तुजा अंसारी को दबोचा जाएगा। - कैलाश विश्नोई, एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम, जयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed