फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rahul Gandhi visit to Gurugram will included in Sadbhavna Yatra

सद्भावना यात्रा: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- युवाओं को रोजगार नहीं, सोशल मीडिया का नशा दिया जा रहा

Fri, 08 May 2026 05:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 08 May 2026 05:40 PM IST
सार

सद्भावना यात्रा में शामिल होने के बाद गुरुग्राम में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगारी, चुनाव प्रक्रिया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का धन कुछ उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, जबकि युवाओं को रोजगार के बजाय सोशल मीडिया में उलझाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit to Gurugram will  included in Sadbhavna Yatra
गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : यूट्यूब (Rahul Gandhi)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुग्राम के दौरे पर हैं। राहुल गांधी सद्भावना यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। उस दौरान 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' का नारा जनता के बीच से निकला था। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश की भावना का नारा है और आज भी देश को इसकी जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों वोटरों के नाम काटे जाते हैं और लाखों नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्तियां कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का धन छीनकर उद्योगपति गौतम अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। उनके मुताबिक सरकार की नीतियों के कारण देश में चीन का सामान बिक रहा है और युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।



बता दें यह यात्रा खांडसा मंडी से शुरू हुई। इसका समापन एसडी स्कूल खांडसा सड़क हुई। सद्भावना यात्रा की शुरुआत पांच अक्तूबर को नरवाना से हुई थी। इस यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने प्रारंभ किया था। राहुल गांधी के आगमन के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी गुरुग्राम पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस विधायक मामन खान और आफताब अहमद भी मौजूद रहे।


अभिनेता और गुरुग्राम लोकसभा से सांसद प्रत्याशी रहे राज बब्बर भी गुरुग्राम पहुंचे। चौधरी बीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी गुरुग्राम पहुंचे। इन सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से सद्भावना यात्रा को मजबूती मिलेगी। यह यात्रा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed