{"_id":"696101b0c3d8c120e20a448b","slug":"quick-and-fair-action-in-womens-cases-is-the-top-priority-of-the-commission-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76783-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिलाओं के मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिलाओं के मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा घरेलू हिंसा मामलों में शून्य लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और उत्पीड़न से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाए।
प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल किए जा रहे स्थापित
निरीक्षण के दौरान रेणु भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत युवा पीढ़ी को वैवाहिक जीवन की सही समझ देने के उद्देश्य से प्रदेश में प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये केंद्र पहले से कार्यरत हैं, जहां विवाह से पूर्व युवक-युवतियों व उनके परिजनों को आपसी संवाद, सम्मान, जिम्मेदारी और वैवाहिक रिश्तों की गरिमा को लेकर मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में पारिवारिक विवादों को रोका जा सके।
वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया
इसके बाद चेयरपर्सन ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया, जहां वार्डन कविता सरकार ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की जानकारी दी। रेणु भाटिया ने हॉस्टल में रह रही महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। इसके उपरांत ओल्ड एज होम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बुजुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।