फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Queue at vaccination centers from morning to afternoon

सुबह से दोपहर तक टीकाकरण केंद्रों पर लगी कतार

Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Queue at vaccination centers from morning to afternoon
गुरुग्राम। लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने व स्लॉट कम होने के कारण शासकीय टीकाकरण केंद्रों से लोग खाली हाथ लौट रहे हैं तो वहीं निशुल्क टीका लगवाने की चाह में लाभार्थी सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी टीका लगवाने के लिए लोगों को कतार में लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन शाम तक शासकीय केंद्रों पर कुल 5472 लोगों को टीका लगा दिया गया जबकि निजी केंद्रों पर 9487 लोगों के साथ ही कुल 14959 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कतार में लोगों को लंबा इंतजार भले ही करना पड़ रहा हो, लेकिन पिछले एक सप्ताह के दौरान वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने से लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। पहले जहां रोजाना जितने लोगों को टीका लगता था, उससे ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

अब दोपहर 1 बजे तक सभी केंद्रों पर अधिकांश लोगों को टीका लगा दिया जा रहा है तो वहीं टीका न लगवा पाने वालों की संख्या भी कम हो रही है। वहीं, ज्यादा भीड़ भी सुबह 9-10 बजे तक रहती है। सोमवार को भी राजीव नगर, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक व पटेल नगर केंद्र दोपहर तक खाली हो गए थे। हालांकि, गुड़गांव गांव केंद्र पर दोपहर तक लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव नगर में लोगों को हो रही परेशानी
राजीव नगर में टीकाकरण के लिए आने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल लोग टीका लगवाने के लिए राजीव नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो पता चलता है कि जगह की कमी के कारण 700 मीटर दूर सहज योग ध्यान केंद्र में टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद लोगों को केंद्र तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ रहा है। इस बारे में राजीव नगर पीएचसी के गेट पर ही स्लिप चस्पा की गई है।
राजीव नगर स्वास्थ्य केंद्र पर गया था, लेकिन वहां पर टीका नहीं लगाया जा रहा है। अब कल टीका लगवाऊंगा और सीधे केंद्र पर ही जाऊंगा।
- राहुल, निवासी गुड़गांव गांव
------
अपनी मां को टीका लगवाने के लिए आया था। सुबह से ही कतार में लगा था, लेकिन अब जाकर अंतत: टीका लग गया है।
- त्रिभुवन नाथ, निवासी जैकमपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed