फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Questions raised regarding the security arrangements of an organization that has been conducting Chhath Puja for 30 years.

Gurugram News: 30 साल से छठ पूजा करा रही संस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Sat, 29 Aug 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the security arrangements of an organization that has been conducting Chhath Puja for 30 years.
12 साल पहले नगर निगम ने घाट का किया था निर्माण, छठ घाट तालाब में बच्चे की डूबने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। देवीलाल कॉलोनी में न्यू जन कल्याण संस्था की ओर से बीते 30 साल से छठ पूजा की जा रही है। 12 साल पहले नगर निगम की ओर से पक्के घाट का निर्माण हुआ है। जिसकी सुरक्षा व रखरखाव पर सवाल खड़ा हो गया। संस्था के प्रधान का दावा है कि वह पूजा के दौरान 24 घंटे के लिए किसी हादसे की जिम्मेवारी लेते हैं। इसके अलावा नगर निगम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
छठ घाट तालाब में हादसे के बाद उसके रखरखाव करने वालों की पोल खुल गई है। नगर निगम की ओर से इसकी देखभाल की जाती है। संस्था की ओर से तालाब में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की बात कही गई है, जिसे छठ पूजा के दौरान बंद किया जाएगा। संस्था के प्रधान का कहना है कि प्रशासन की ओर से केवल 24 घंटे के लिए किसी तरह की घटना होने पर जिम्मेवारी के लिए उनसे लिखित लिया जाता था।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे अंकुश की मौत हो गई थी। अंकुश अपनी मां का इकलौती संतान था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। वह अपनी मां के साथ मामा के घर पर रहता था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां की हालत बदहवास हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
हादसे के लिए नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जिले में अन्य घाट का भी सर्वे कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था ठीक कराई जानी जाहिए। -रणधीर राय, समाजसेवी
छठ पूजा कराने वाली संस्था की जिम्मेदारी है कि तालाब के आस-पास बेरिकेडिंग कराएं। आजकल बारिश का पानी एकत्रित होने पर केवल नगर निगम को सूचना देने की जरूरत होती है। आगे से कोई हादसा न हो इसके लिए इंतजाम होने चाहिए। -बी एन लाल, संरक्षक पाटिल पुत्र सांस्कृतिक चेतना मंच
छठ पूजा स्थल की सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से 24 घंटे तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनसे लिखित ली जाती है। संस्था के लोगों के साथ बैठक कर इसे बेहतर बनाने के लिए नगर निगम को लिखा जाएगा। -राम अध्यक्ष, न्यू जन कल्याण संस्था देवी लाल नगर

हुडा विभाग की जमीन पर यह पूजा घाट बना हुआ है। आगे से कोई हादसा न हो इसके लिए नगर निगम को लिखा जा रहा है। साथ ही इसकी देखरेख भी की जाएगी। -नरेश कटारिया, पार्षद , वार्ड-8, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed