फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   QRT formed to tackle waterlogging.

Gurugram News: जलभराव से निपटने के लिए बनाई क्यूआरटी टीम

Sun, 05 Jul 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
QRT formed to tackle waterlogging.
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने क्वीक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। बरसात के मौसम में औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कों पर पानी भरने की समस्या सामने आती है। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि फैक्टरियों में कामकाज और माल की आवाजाही पर भी असर पड़ता है। कई बार जलभराव लंबे समय तक रहने से ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। अब जैसे ही किसी भी सेक्टर से जलभराव की सूचना मिलेगी, क्यूआरटी टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और पानी निकालने की कार्रवाई करेगी। एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यश्सवी वर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए क्यूआरटी टीम बनाई गई है, जिससे जलभराव को लेकर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसी के साथ आईएमटी के सेक्टरों में ड्रेनेज सिस्टम की सफाई भी कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed