फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Python seen in Shikohpur village, panic among villagers

Gurugram News: शिकोहपुर गांव में दिखा अजगर, ग्रामिणों में दहशत

Thu, 07 Aug 2025 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Python seen in Shikohpur village, panic among villagers
गुरुग्राम। मानेसर के अरावली क्षेत्र में बसे शिकोहपुर गांव में 10 फीट अजगर दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि अजगर गांव के जरखोल मंदिर के पास दिखा है उस समय महिलाएं मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वह मंदिर के मेन गेट की तरफ अंदर जाने लगी तो उन्होंने कच्चे रास्ते की तरफ अजगर दिखने से शोर मचा दिया। महिलाओं की आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठा हो गए और उस अजगर को वहां से भगाया। गांव के निवासी कृष्ण भगत जी का कहना है कि यहां पर काफी बार अजगर देखे जा चुके हैं जिनकी संख्या पांच से छह है। इस इलाके में बीस फुट अजगर पहले भी देखा जा चुका है। गांव के ही निवासी बनवारी ने बताया कि अजगर देखे जाने के कारण बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले साल एक चरवाहे की बकरी को अजगर ने अपना शिकार बनाया था। गांव की निवासी पूनम देवी का कहना कि अजगर देखे जाने के कारण हम पशुओं के चारे के लिए खेतों में भी नहीं जा सकते हैं। डर रहता है कि अजगर कहा से हमला कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed