फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pwople get in jail while bike chalaned

बाइक जब्त हुई तो थाने से ही चुराने पहुंच गया युवक

Thu, 19 Mar 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
pwople get in jail while bike chalaned
बाइक जब्त हुई तो थाने से ही चुराने पहुंच गया युवक
विज्ञापन

गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक निकालने के लिए एक युवक थाने में ही घुस गया। रात के अंधेरे में युवक पार्किंग में खड़ी बाइक को लेकर भागने ही वाला था कि थाने में तैनात संतरी ने उसे पकड़ लिया। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बाइक को दोबारा पार्किंग में खड़ी कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अर्जुन नगर निवासी काशिम पुत्र मोहम्मद फारुख अपने दोस्त की बाइक लेकर पालम विहार क्षेत्र में जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने युवक को रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को जब्त कर उसे कागजात दिखाकर छुड़ाने को कहा। रात 10.15 बजे युवक पालम विहार थाने में पहुंचा, उस वक्त सिपाही रवि कुमार संतरी ड्यूटी पर तैनात था। युवक थाने की पार्किंग की तरफ चला गया। करीब 15 मिनट बाद वह बाइक लेकर निकल ही रहा था कि संतरी ने देख लिया और दौड़कर उसे पकड़ लिया और बाइक दोबारा जब्त कर ली। सिपाही के पकड़ने के बाद युवक हड़बड़ा गया और बाइक छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा तो अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उसे दबोच लिया। पुलिस जांच में आरोपी पर कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। संतरी के बयान पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अदालत ने भी लगाई फटकार
बृहस्पतिवार को आरोपी के वकील ने कोरोना के चलते आरोपी को जेल न भेजने की जिरह की तो मजिस्ट्रेट ने भी फटकार लगा दी। अदालत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आरोपी का जुर्म अपनी जगह है और कोरोना का संक्रमण अपनी जगह। आरोपी को किसी तरह की कानूनी राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed