फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punjab government minister Sanjeev Arora sent to judicial custody today

ED Sanjeev Arora: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को भेजा न्यायिक हिरासत में, बेटी गले लगकर रो पड़ी

Mon, 18 May 2026 05:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 May 2026 05:17 PM IST
सार

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को फर्जी बिलों से सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी।

विज्ञापन
Punjab government minister Sanjeev Arora sent to judicial custody today
मंत्री संजीव अरोड़ा परिवार संग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी। ईडी ने संजीव अरोड़ा से नौ दिन की रिमांड पर पूछताछ की है।

विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने उनसे उनके बैंक खाते के साथ ही फर्जी बिल पर खरीदे गए मोबाइल को किस को भेजा जाते थे इसके संबंध में पूछताछ की गई थी। हालांकि कि ईडी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि मंत्री पूरी जांच में उनका पूरा सहयोग नहीं किया। 
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने दिया है। ईडी ने नौ मई को मंत्री संजीव अरोड़ा को शेल कंपनी बनाने , फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और एक्सपोर्ट पर जीएसटी रिफंड कराकर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार देर रात को गुरुग्राम में अदालत में पेश करके सात दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित उनके आवास से मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया जहां करीब 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद ईडी ने उनके दिल्ली और गुरुग्राम के पांच ठिकानों पर रेड की। ईडी का दावा है कि आरोपी ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए।

ईडी ने गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित हैम्पटन स्काई रियलिटी के परिसर, उसके प्रमुख शेयरधारक मैसर्स फाइंडोक फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और संजीव अरोड़ा, काव्या अरोड़ा हेमंत सूद और चंद्रशेखर से जुड़े स्थानों पर तलाशी की गई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि 157.12 करोड़ रुपए के कुल घोषित एक्सपोर्ट के मुकाबले 102.50 करोड़ रुपए के लेनदेन केवल यूएई स्थित दो संस्थाओं मैसर्स फोर्टबेल टेलीकॉम और मैसर्स ड्रेगन ग्लोबन के माध्यम से किए थे।


ईडी ने दावा किया कि फोर्टबेल टेलीकॉम, मैसर्स फोर्टबेल गैजेट्स प्राइवेट लिमिटेड आपस में जुड़ी हुई हैं जिसके मालिक हेमंत सूद और चंद्रशेखर हैं। एजेंसी को जांच में संबंधित विदेशी संस्थाओं के माध्यम से धन की राउंड ट्रिपिंग का संदेह पैदा हुआ है। जब्त की गई संपत्तियों में उपरोक्त के अलावा लुधियाना, मोहाली की अचल संपत्तियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed