{"_id":"65e22ec64eb673a4d40a4f17","slug":"public-bus-service-will-be-better-in-gurugram-faridabad-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26468-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बेहतर होगी सार्वजनिक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बेहतर होगी सार्वजनिक बस सेवा
विज्ञापन
अक्तूबर तक 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद, जीएमडीए के सीईओ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. श्रीनिवास ने शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन के व्यापक सुधार के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों शहरों की दीर्घकालिक बदलती गतिशीलता पर आंकलन किया गया। बैठक में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनीश शर्मा, एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल और दोनों प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से गुरुग्राम व फरीदाबाद में बस बेड़े का विस्तार, निर्बाध बस सेवाओं की सुविधा के लिए बस डिपो और टर्मिनल जैसे पर्याप्त बुनियादी ढांचे का विकास, मेट्रो जैसी अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के साथ एकीकरण, स्मार्ट टिकटिंग समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीईओ ए. श्रीनिवास ने बताया कि हमारा लक्ष्य भविष्य में सवारियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सिटी बसों का व्यापक और मजबूत नेटवर्क स्थापित करके नागरिकों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार करना है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जीएमसीबीएल की 150 सिटी बसों का गुरुग्राम में और 50 सिटी बसों का फरीदाबाद में लगभग 38 रूटों पर संचालन किया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत गुरुग्राम व फरीदाबाद को 100-100 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसें अक्तूबर माह तक बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में अंडरपास और फ्लाईओवर के विकास, सड़कों के उन्नयन, स्मार्ट पार्किंग के प्रावधान आदि के माध्यम से सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
-- --
अगले एक दशक की योजना पर कार्य
गुरुग्राम व फरीदाबाद में अगले एक दशक की गतिशील योजना पर कार्य किया जा रहा है। व्यापक गतिशीलता योजना के अनुसार बढ़ती जनसंख्या को पर्याप्त बस सेवा प्रदान करने के लिए वर्ष-2031 तक गुरुग्राम में 1025 सिटी बसों और फरीदाबाद में 595 सिटी बसों की आवश्यकता होगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जीएमडीए और एफएमडीए के लिए वर्ष-2031 तक या एक दशक की दीर्घकालिक विकास योजना बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों शहरों में स्थापित किए जाने वाले भविष्य के परिचालन ढांचे का आंकलन करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा संपूर्ण अध्ययन किया जाए।
-- --
बस डिपो और टर्मिनल की स्थापना के निर्देश
जीएमडीए सीईओ ने दोनों शहरों में भविष्य में बस सेवाओं की निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए बस डिपो और टर्मिनल जैसे पर्याप्त बुनियादी ढांचे की स्थापना करने के निर्देश दिए। दोनों प्राधिकरणों द्वारा उपयुक्त जमीन की पहचान करके सर्वेक्षण करने और संबंधित सरकारी विभागों से जमीन अधिग्रहण संबंधी आगामी प्रक्रिया पर कार्य करने के निर्देश दिए। इलेक्ट्रिक बसों की त्वरित चार्जिंग के लिए बस डिपो को ई-फ्रेंडली डिपो में बदलने का प्रावधान करने की योजना है। वर्तमान में सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल के मौजूदा डिपो को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन में बदलने का काम चल रहा है।
-- --
मेट्रो कॉरिडोर सहित अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी
जीएमडीए के सीईओ ने गुरुगमन सिटी बसों को मेट्रो कॉरिडोर सहित अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बसों शहर के सभी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। जिसमें आगामी समय में गुरुग्राम में बनने वाले मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को शहर में हर सेक्टर या कॉलोनी में जाने के लिए सिटी बसें मिल सकें। नए बस मार्गों को जोड़ना और नए बस क्यू शेल्टर करने की योजना तैयार की जाएगी।
-- --
सिटी बसों की टिकट प्रणाली में सुधार
राजस्व में सुधार, घाटे को कम करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए टिकटिंग प्रणाली का डिजिटलीकरण किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्मार्ट टिकटिंग समाधान और उन्नत तकनीकों का पता लगाने के निर्देश दिए, जिन्हें सिटी बस सेवा में अपनाया जा सके। सिटी बसों में औचक निरीक्षण करने और उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के लिए टिकट जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।