फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest held at police station for not registering murder case

Gurugram News: हत्या का मामला दर्ज नहीं करने पर थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protest held at police station for not registering murder case
- मृत युवक के घर वालों ने मामला दर्ज न होने पर नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

- युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना मानेसर के होटल हवेली के एक कमरे में युवक-युवती के शव एक ही बेड पर मिले थे। दोनों के सीने में गोली मारने के निशान थे। कमरे से एक देसी पिस्टल और दो खोल कमरे से बरामद हुए थे। बुधवार को हत्या का मामला दर्ज नहीं करने पर लोकरी गांव के लोगों ने मानेसर थाने पर प्रदर्शन किया। वहीं, युवक के परिजनों ने मामला दर्ज नहीं होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया है। बुधवार दोपहर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया।
लोकरी के ग्रामीण बुधवार को मानेसर पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए और मृतक निखिल कुमार के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के विरोध प्रदर्शन किया। लोकरी गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं कर लेती, तब तक वे उसका शव नहीं लेंगे। ऐसे में बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतक युवक निखिल के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात को युवती के परिवार के सदस्य की शिकायत पर निखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन हमारी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही। मृतक निखिल के चाचा हंसराज ने कहा कि वे तब तक शव नहीं लेंगे, जब तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सिर्फ युवती परिवार के सदस्य की शिकायत पर मामला किया है, लेकिन हमारी बात नहीं सुन रही।
विज्ञापन

-----
सुबह नौ बजे बुक कराया कमरा
मृतक निखिल के चाचा हंसराज ने कहा कि होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि निखिल ने सोमवार सुबह नौ बजे होटल हवेली में कमरा बुक कराया था और वह वापस होटल से निकल गया था। इसके बाद वह युवती के साथ लगभग 11:30 बजे पहुंचा और दोपहर लगभग 2 बजे दोनों वापस निकल गए। होटल के रजिस्टर में दोनों के आने की एंट्री दर्ज है। उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम पांच बजे निखिल व युवती दोनों वापस होटल में आए और वापस नहीं निकले। इसके बाद कमरे से दोनों के शव मिले। दोनों की मौत कैसे हुई है, यह सबसे बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

दोपहर से रात आठ बजे के बाद तक सीसीटीवी कैमरा मिले बंद:
होटल हवेली में 11 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जोकि चालू हालत में थे। लेकिन सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे से रात आठ बजे के बाद तक कैमरे बंद पाए गए। जब होटल मालिक से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि किसी कर्मचारी ने गलती से सीसीटीवी कैमरों का बटन बंद कर दिया। रात आठ बजे किसी दूसरे कर्मचारी ने कैमरे बंद होने की जानकारी मिली तो कैमरों को दोबारा चलाया गया था।
----
वर्जन
डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम जांच में पता चला है कि गोली बहुत ही नजदीक से मारी गई है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि उन्होंने कौनसा पदार्थ खाया था।

----
अलग-अलग एंगल से हो रही जांच
जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि मामले की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की हकीकत का पता चल सकेगा। गुरुग्राम पुलिस के उच्च अधिकारी भी इस मामले में जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों के मोर्चरी नहीं आने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जबकि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा चुका है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed