{"_id":"68d98c023ca8a3e84d022981","slug":"protest-by-residents-of-golf-estate-society-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68467-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गोल्फ एस्टेट सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गोल्फ एस्टेट सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
- 100 करोड़ से अधिक रुपये नहीं वापस करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित गोल्फ एस्टेट सोसाइटी के निवासियों ने रविवार सुबह एम3एम बिल्डर के खिलाफ अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने उनके 100 करोड़ से ज्यादा रुपये अपने पास रखे हुए हैं। गलत तरीके से मेंटेनेंस शुल्क को बढ़ा दिया जाता है। पहले निवासी बैनर लेकर सोसाइटी परिसर में घूमे। इसके बाद वह मुख्य गेट पर आकर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी की।
निवासी आलोक ने बताया कि 2017 से सोसाइटी में 1160 परिवार रहते हैं। सभी से बिल्डर ने करीब आठ लाख रुपये लिए थे जो कि सोसाइटी की आरडब्ल्यूए बनने के बाद उन्हें मिलने थे। वह रुपये अभी तक उन्हें नहीं दिए गए। यह रुपये मौजूदा समय में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए को बनने नहीं दिया जा रहा है। जिला रजिस्ट्रार के कार्यालय में भी कंपनी का मैनेजर आरडब्ल्यूए का सदस्य बनकर पेश हो जाता है।
उन्होंने बताया कि सोसाइटी के अंदर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रेस्तरां है। उनसे आने वाली कमाई को तो बिल्डर अपने पास रख लेता है। उसमें बिजली के आने वाले खर्च को सोसाइटी की तरफ दिए जाने वाले मेंटेनेंस से काट लिया जाता है। सोसाइटी की तरफ से प्रत्येक महीने मेंटेनेंस लिया जाता है। बिना सोसाइटी निवासियों के अनुमति के ही दूसरी कंपनी को रास्ता दे दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कमल मेहता, आलोक खंडेलवाल, संजय अरोड़ा, राजीव चड्ढा, महेश अधाना के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।