फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest against the increase in the price of LPG cylinders

Gurugram News: एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का किया विरोध

Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Protest against the increase in the price of LPG cylinders
मानेसर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलिट ब्यूरो ने एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का विरोध किया है। पार्टी ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों और 5 किलो के सिलिंडरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन



पार्टी का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में लगभग एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ेगा। छोटे व्यापारियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और कई छोटे प्रतिष्ठान बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ेगा। हालांकि 14 किलो के घरेलू सिलिंडरों पर फिलहाल राहत दी गई है लेकिन 5 किलो के सिलिंडरों की कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी से छोटे परिवारों और प्रवासी मजदूरों पर सीधा असर पड़ेगा। पार्टी ने कहा कि पहले से ही महंगाई बढ़ने के कारण लोगों का जीवन प्रभावित है और कई प्रवासी मजदूर काम की कमी और बढ़ती लागत के कारण अपने गांव लौटने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार से मांग की है कि एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed