फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Property sealed for non-payment of taxes, Rs 19.21 lakh due

Gurugram News: टैक्स न चुकाने पर संपत्ति सील, 19.21 लाख बकाया

Wed, 04 Feb 2026 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Property sealed for non-payment of taxes, Rs 19.21 lakh due
नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स डिफॉल्टर प्रॉपर्टी मालिकों पर कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। टैक्स ब्रांच की टीम ने सेक्टर-35 स्थित एक डिफॉल्टर संपत्ति मालिक की प्रॉपर्टी को सील कर दिया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संपत्ति पर 19,21,552 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। संपत्ति मालिक को कई बार लिखित नोटिस जारी किए गए थे और भुगतान के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया। इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया गया। लगातार अनदेखी के चलते निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संपत्ति को सील कर दिया।
विज्ञापन

शहर में टैक्स संग्रह बढ़ाने और राजस्व अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, नगर निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि राजस्व व्यवस्था को सुचारु बनाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो भी संपत्ति मालिक जानबूझकर टैक्स भुगतान में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed