{"_id":"5fde4e618ebc3e3e8205d496","slug":"proper-disposal-of-biomedical-waste-even-during-transition-gurgaon-news-noi5549431194","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण काल में भी बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण काल में भी बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं
विज्ञापन
पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में उपयोग के बाद फेंकी गई पीपीई किट व मास्क।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर भी नगर निगम समेत कई विभाग लापरवाह हो गए हैं। स्थिति यह है कि पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में ही फेस मास्क, पीपीई किट, उपयोग किए गए ग्लव्स, सीरींज समेत अन्य तरह के बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा पड़ा है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। यह स्थिति पिछले काफी समय से बनी हुई है लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
चिंता की बात यह है कि बायोमेडिकल वेस्ट के मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम बंटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अस्पताल को सेक्टर-10 में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का काम नगर निगम के जिम्मे है। वहीं, नगर निगम के अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। हालात यह हैं कि पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में जगह-जगह बायोमेडिकल वेस्ट के ढेर लगे हुए हैं, जिसमें पशु दिनभर मुंह मारते रहते हैं। इससे कूड़ा चारों तरफ फैल जाता है।
बैठक कर की जा रही खानापूर्ति
शहर में यह हालात तब हैं जब नगर निगम की तरफ से स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए तमाम तरह की कवायद की जा रही हैं। लगातार बैठकें कर औपचारिकता पूरी की जा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं किए जा रहे। इससे पहले भी उपयोग किए गए मास्क, ग्लव्स व पीपीई किट का उचित तरीके से निस्तारण न किए जाने की बात सामने आती रही है। आए दिन इधर-उधर उपयोग किए गए मास्क व ग्लव्स पड़े हुए देखे जा सकते हैं। पिछले दिनों दिल्ली जयपुर हाईवे पर केएमपी व पचगांव चौक के नजदीक हजारों की संख्या में उपयोग किए गए मास्क पड़े थे। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार निर्देशित करते रहे हैं लेकिन धरातल पर काम करने को कोई तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
पुराने नागरिक अस्पताल को सेक्टर-10 में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में सफाई का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग का नहीं है। बायोमेडिकल वेस्ट का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों इत्यादि में उचित तरीके से निस्तारण कराया जा रहा है।
- डॉ. वीरेंद्र यादव, सीएमओ, गुरुग्राम