फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Promise to provide fourteen hours of electricity, not even 4 hours

14 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे के बावजूद चार घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Tue, 23 Feb 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Promise to provide fourteen hours of electricity, not even 4 hours
मानेसर। गेहूं पकाई के सीजन में पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चौदह घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन चार घंटे भी नहीं मिल रही है। इसके कारण किसानों को खेती पिछड़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

किसानों ने इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन विद्युत आपूर्ति मेें सुधार नहीं हो सका है। सरपंच मोकलवास मनोज ने बताया कि मानेसर विद्युत बोर्ड से दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां आए दिन खराबी और अघोषित कटौती से कृषि कार्य प्रभावित होने से किसानों में नाराजगी है। बिजली बोर्ड के यूनिट प्रधान सतेंद्र ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से लोगों को बिजली दी जा रही है। फिर भी दिक्कत होती है तो समाधान करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

कम बिजली मिलने से सिंचाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। बिजली की आंखमिचौली से एक बीघे खेत की सिंचाई करने में कई दिन लग जा रहे हैं। अधिक समय लगने से धन और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो गेहूं की फसल पिछड़ना तय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल, मोकलवास
पंपिंग सेट से सिंचाई करना सभी के वश की बात नहीं है। समस्याओं का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग नया बिजली आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
- बिरम, मोकलवास
फसलें पकने को हैं ऐसे में बिना बिजली सिंचाई न होने से फसल का नाश हो जाएगा। इतने दिन की मेहनत पूरी खराब हो जाएगी।
- जितेंद्र, मोकलवास
गेहूं की फसल पर ही परिवार का दारमदार है यही ठीक नहीं तो भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।
-वेद प्रकाश, मोकलवास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed