{"_id":"651318b492bbc81a1b022dd4","slug":"professors-of-gurugram-university-busy-in-updating-the-syllabus-according-to-semester-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15180-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेमेस्टर अनुसार पाठ्यक्रम अपडेट करने में जुटे गुरुग्राम विवि के प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेमेस्टर अनुसार पाठ्यक्रम अपडेट करने में जुटे गुरुग्राम विवि के प्रोफेसर
विज्ञापन
सभी कोर्स का 20 फीसदी पाठ्यक्रम कौशल आधारित होगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी शैक्षणिक सत्र में गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) के छात्रों की पढ़ाई के लिए प्रोफेसर पाठ्यक्रम अपडेट करने में जुटे हैं। इसके लिए सेमेस्टर के अनुसार काम जारी है। नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के अनुसार जीयू के सभी कोर्स का 20 फीसदी पाठ्यक्रम कौशल आधारित होगा। पहले से संचालित कोर्स में भी यह बदलाव लागू होगा। हालांकि पूर्व संचालित कोर्स के पाठ्यक्रम में वर्ष 2025 तक अपेक्षित बदलाव किया जाएगा।
नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के तहत जरूरी बदलाव 2025 तक राज्य स्तर पर लागू होगा। गुरुग्राम इस बदलाव के तहत विवि में चलाए जा रहे सभी कोर्स के पाठ्यक्रम में 20 फीसदी हिस्सा कौशल आधारित बनाएगा। ऐसे में नए व पुराने कोर्स में सामंजस्य बनाया जा रहा है। नए कोर्स में अपेक्षित बदलाव के साथ ही कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विवि के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि बदलाव अनुसार कोर्स का पाठ्यक्रम सेमेस्टर अनुसार अपडेट किया जा रहा है। नया बदलाव मूक कोर्स के जरिये भी लागू किया जा सकता है। कोर्स के अनुसार ही बदलाव सुनिश्चित किया जाएगा। छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करने साथ ही बदलाव लागू करने के लिए संभावित चुनौतियों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इसमें अगले शैक्षणिक वर्ष तक छात्रों को ज्यादातर लाभ मिलने लगेगा।