{"_id":"69d7f03e9f1eb159c30116ea","slug":"procurement-of-rabi-crops-continues-in-the-district-lifting-process-accelerates-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84412-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में रबी फसलों की खरीद जारी, लिफ्टिंग प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में रबी फसलों की खरीद जारी, लिफ्टिंग प्रक्रिया तेज
विज्ञापन
- पिछले 8 दिनों में 12890 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
गुरुग्राम। रबी सीजन के तहत जिले में गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। डीसी अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब तक जिले में कुल 12890 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 1786.5 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग भी पूरी हो चुकी है और शेष लिफ्टिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदे गए गेहूं का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके। ब्यूरो