फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Problems of industrial area were presented before the corporation commissioner

Gurugram News: निगम आयुक्त के समक्ष रखीं औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Problems of industrial area were presented before the corporation commissioner
पीएफटीआई के पदाधिकारियों ने सेक्टर-37 में सीवर ओवरफ्लो पर जताई चिंता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (पीएफटीआई) के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान सबसे बड़ी चिंता सीवर ओवरफ्लो को लेकर जताई गई। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क लगभग 40 वर्ष पुराना हो चुका है जिसके कारण आए दिन सीवर जाम व ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। उन्होंने निगम आयुक्त से आग्रह किया कि सीवरेज नेटवर्क को बदलकर नई व्यवस्था स्थापित की जाए।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम का भी भारी अभाव है जिसके कारण बरसात के मौसम में पूरे इलाके में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। विशेष रूप से बजाज मोटर्स के सामने हर बारिश में पानी भरने से यातायात और उद्योग दोनों प्रभावित होते हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को दुरुस्त करने, साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी मांग की। सेक्टर-37 में औद्योगिक क्लब की स्थापना की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed