{"_id":"6af46b9a286ebfb7710ccf21","slug":"problem-of-dirty-water-to-be-resolved-stp-to-be-built-in-wazirpur-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107039-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गंदे पानी की समस्या होगी दूर, वजीरपुर में बनेगा एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गंदे पानी की समस्या होगी दूर, वजीरपुर में बनेगा एसटीपी
विज्ञापन
मानेसर गांव की गलियों में बहता गंदा पानी। फाइल फोटो
कानूनी अड़चन के बाद मानेसर निगम ने बदली योजना, साफ पानी से होगी खेतों की सिंचाई
नंबर गेम - 4.5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के गांवों में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की निकासी की समस्या को खत्म करने के लिए निगम ने एक नई और प्रभावी योजना तैयार की है। पहले इन गांवों की सीवर लाइनों को जीएमडीए की मुख्य लाइन से जोड़ने की योजना थी, लेकिन कानूनी विवाद के कारण यह परियोजना अटक गई थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब निगम ने स्थानीय स्तर पर ही गांवों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने का फैसला किया है।
इसी कड़ी में वजीरपुर गांव में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये और ढोरका गांव में छह करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नाहरपुर कासन और नखड़ौला में प्लांट शुरू हो चुके हैं, जबकि पांच अन्य गांवों में छह करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन प्लांट्स में गंदे पानी को साफ कर खेतों की सिंचाई और हरियाली बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा।
-- -- --
गांवों में गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए एसटीपी बनाए जा रहे हैं। इससे गांव के सीवर के पानी का स्थानीय स्तर पर ही शोधन किया जा सकेगा। साफ किए गए पानी का इस्तेमाल सिंचाई और हरियाली बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इससे गंदे पानी की निकासी की समस्या कम होगी और पानी का दोबारा उपयोग भी हो सकेगा। - पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर