{"_id":"68e01e4ef309da216308d654","slug":"private-school-teacher-gang-raped-four-friends-arrested-gurgaon-news-c-1-1-noi1366-3479046-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महिला पुलिस थाना पूर्व क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ उसके ही चार दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हो अंजाम दिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों हिमाचल प्रदेश निवासी गौरव, महेंद्रगढ़ के नारनौल निवासी योगेश व अभिषेक उर्फ मोंटू और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी जिम में ट्रेनर है और डांस की कोचिंग देते हैं।
पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि सितंबर में एक पार्टी के दौरान उसकी गौरव से जान-पहचान हुई थी। उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में ही रहती है। बुधवार रात दिल्ली की एक पार्टी से गुरुग्राम आ रही थी। इसी दौरान रात करीब 1 बजे गौरव से बातचीत हुई। वह गुरुग्राम के महिला थाना पूर्व क्षेत्र में गौरव से मिली। गौरव उसको अपने दोस्त नीरज के कमरे में लेकर गया।
रात करीब 2 बजे गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपने दोस्त नीरज को भी कॉल करके बुला लिया। नीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गौरव व नीरज ने अपने दोस्त अभिषेक व योगेश को कमरे पर बुला लिया था। उन दोनों ने भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वह बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पहुंची। बृहस्पतिवार को दिन में पीड़िता ने महिला पुलिस थाना पूर्व में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना पूर्व में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 64(1), 70(1) के तहत एफआईआर दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका की शिकायत के आधार पर गैंगरेप संबंधित धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना पूर्व में एफआईआर दर्ज की गई है। गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौरव, नीरज, योगेश अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई और छानबीन कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार भी कार्रवाई की जाएगी।