{"_id":"6aef622bc7591aacfa03bb46","slug":"private-bus-runs-over-a-young-man-crossing-at-a-red-light-he-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106764-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेड लाइट पार करते समय निजी बस ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेड लाइट पार करते समय निजी बस ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
बाबा प्रकाशपुरी चौक पर शनिवार दोपहर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बाबा प्रकाशपुरी चौक के पास शनिवार दोपहर को निजी बस ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
प्रत्यक्षदर्शी राजेश पटेल के अनुसार, हादसा दोपहर करीब ढाई बजे प्रकाशपुरी चौक रेड लाइट के पास हुआ। बस रेलवे रोड की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान ग्रीन से रेड लाइट होने जा रही थी। इसी जल्दबाजी में बस चालक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बस के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान की जा रही है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गुरुग्राम। सेक्टर-80 में कांशिएंट कंपनी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। मृतक की पहचान चमोली जिले के झुमाखेत तला गांव निवासी 37 वर्षीय भवान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वह सेक्टर-80 स्थित कर्मा लेक लैंड में शेफ का काम करता था। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद