{"_id":"6ac63a68a9f147af1f073e64","slug":"prithviraj-wins-individual-silver-at-cbse-national-archery-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103507-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी में पृथ्वीराज ने जीता व्यक्तिगत रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी में पृथ्वीराज ने जीता व्यक्तिगत रजत
विज्ञापन
सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता खिलाड़ी पृथ्वीराज। प्रशिक्षक
-रैंकिंग राउंड के बाद इंडिविजुअल मुकाबले में भी दूसरा स्थान, आठवीं कक्षा के खिलाड़ी ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीबीएसई बॉयज नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जिले के युवा तीरंदाज पृथ्वीराज सिंह चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीता। आजमगढ़ के हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में एक से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न जोन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
डीएवी स्कूल सेक्टर-84 में कक्षा आठ के छात्र पृथ्वीराज ने कंपाउंड राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले रैंकिंग राउंड में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद इंडिविजुअल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। इंडिविजुअल मुकाबले में पृथ्वीराज का सामना असम के आर्मी पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के खिलाड़ी से हुआ। उम्र और कक्षा में अंतर होने के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास के साथ मुकाबला किया और प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी। राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत रजत पदक जीतना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
प्रशिक्षक कपिल कौशिक ने बताया कि पृथ्वीराज ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया। रैंकिंग राउंड में रजत पदक हासिल करने के बाद इंडिविजुअल मुकाबले में भी उसने प्रदर्शन बरकरार रखा। बड़ी कक्षा के खिलाड़ी के सामने आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करना उसके लिए अच्छा अनुभव रहा। पृथ्वीराज की उपलब्धि पर गुरुग्राम तीरंदाजी संघ के प्रधान पवन शर्मा, सचिव कपिल कौशिक, सदस्य संदीप हुड्डा और डीएवी स्कूल सेक्टर-84 के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी।