{"_id":"679fbc55ae444a2de102a504","slug":"prisoners-got-bakery-training-in-nuh-jail-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100909-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह जेल में कैदियों को मिला बेकरी प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह जेल में कैदियों को मिला बेकरी प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी संस्था, कारागार विभाग और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने मिलकर की थी पहल
तावडू। नूंह जिले की जेल में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके पुनर्वास के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। इसके लिए एम थ्री एम फाउंडेशन, जिला कारागार विभाग नूंह और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त सहयोग से 30 जनवरी से 1 फरवरी तक तीन दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में 30 से अधिक कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैदियों को मल्टीग्रेन कुकीज़, मल्टीग्रेन ब्रेड, स्वीट ब्रेड और रस्क बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार कैदियों के लिए उन्नत स्तर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। एम थ्री एम फाउंडेशन की अर्पिता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है।
इस पहल से कैदियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में जिला कारागार विभाग से विमला देवी, हिमांशु चौधरी, रेशम सिंह और विजेंदर सिंह ने भाग लिया। वहीं, एम थ्री एम फाउंडेशन से टूकाला यादैया, जान मोहम्मद और दीपिका आदि की उपस्थिति रही। प्रशिक्षक की कुशल देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सभी प्रतिभागियों ने संतोष और उत्साह व्यक्त किया।