फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Principals will receive training on running schools using technology, including insights into AI and cybersecurity.

Gurugram News: तकनीक से स्कूल चलाने का प्रशिक्षण लेंगे प्रिंसिपल, एआई और साइबर सुरक्षा की मिलेगी जानकारी

Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Principals will receive training on running schools using technology, including insights into AI and cybersecurity.
21 से 25 अक्टूबर तक चलेगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बेहतर होने के साथ स्कूलों का कामकाज आसान होगा। प्रदेश के 1100 प्रधानाचार्यों और क्लस्टर हेड को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पांच दिवसीय प्रशिक्षण देगी। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम 21 से 25 अक्टूबर तक होगा।

प्रशिक्षण में प्रधानाचार्यों एआई और साइबर सुरक्षा संबंंधी जानकारी मिलेगी। प्रधानाचार्यों को बताया जाएगा कि स्कूलों में तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जाए और इसके जरिए पढ़ाई किस तरह बेहतर बनाई जाए। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, बच्चों के सीखने की क्षमता का आकलन और समझ के आधार पर पढ़ाई कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन



-बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन पर भी ध्यान
प्रशिक्षण में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्कूलों में सुरक्षित माहौल बनाने पर भी जोर रहेगा। प्रधानाचार्यों को बच्चों की सुरक्षा, बाल संरक्षण कानून, आपदा प्रबंधन और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लैंगिक संवेदनशीलता और कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न से बचाव के प्रावधानों के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा से परखेंगे प्रशिक्षण का असर
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। पहले दिन उनकी जानकारी का स्तर जानने के लिए प्रारंभिक परीक्षा होगी, जबकि अंतिम दिन दोबारा परीक्षा लेकर सीखी गई बातों की आकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य यह देखना है कि प्रशिक्षण से प्रिंसिपलों की कार्यशैली और स्कूलों के प्रबंधन में कितना सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed