फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prince murder case: Statements of accused's classmates recorded

प्रिंस हत्याकांंड: आरोपी के सहपाठियों के बयान दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Prince murder case: Statements of accused's classmates recorded
मामले की अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड में मंगलवार को अदालत में सीबीआई की तरफ से पेश हुए तीन गवाहों में से दो गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों गवाह स्कूल में आरोपी के साथ ही पढ़ते थे। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत में चल रही है।
प्रिंस के पिता ने बताया कि मंगलवार को सीबीआई की तरफ से हार्दिक रावत, विवेक दायमा और स्कूल की प्रधानाचार्य पेश हुए थे। अदालत में हार्दिक रावत और विवेक दायमा के ही बयान दर्ज हुए। विवेक दायर के बयान पूरे दर्ज नहीं हो सके। अगली तारीख पर विवेक दायमा के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद बचाव पक्ष गवाहों का क्रॉस एग्जामिनेशन करेगा।
विज्ञापन

हार्दिक रावत और विवेक दायर दोनों ही आरोपी भोलू के साथ स्कूल में पढ़ते थे। उन्होंने बताया था कि आरोपी उनसे सल्फास लाने की बात करता था। आरोपी कहता था कि वह उन्हें सल्फास लाकर दे दे। वह स्कूल की पानी की टंकी में उसे मिला देगा। गवाहों ने सीबीआई के सामने भी यही बयान दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed